Friday, April 24, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचार कुंडों के रखरखाव के लिए नगर निगम और ट्रस्ट के बीच...

चार कुंडों के रखरखाव के लिए नगर निगम और ट्रस्ट के बीच एमओयू


अयोध्या। नगर निगम अयोध्या ने शहर के चार प्रमुख कुंडों के रखरखाव के लिए श्री श्री रूरल डेवलपमेंट प्रोग्राम ट्रस्ट के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत ट्रस्ट अगले पांच वर्षों तक चयनित कुंडों का रखरखाव करेगा।

एमओयू पर संस्था की ओर से प्रसन्ना प्रभु तथा नगर निगम की ओर से अपर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडे के अनुसार, जिन कुंडों को इस योजना में शामिल किया गया है, उनमें दशरथ कुंड, विद्या कुंड, सीता कुंड और दंतधावन कुंड शामिल हैं। ट्रस्ट द्वारा इन कुंडों के रखरखाव के लिए प्राकृतिक जल शुद्धिकरण तकनीक का उपयोग किया जाएगा।

इसके साथ ही कुंडों के आसपास प्रकाश व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे स्थानीय लोग शाम के समय वहां भ्रमण कर सकें। नगर निगम के अनुसार, यह पहल जल संरक्षण और कुंडों की देखरेख के लिए की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments