Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर अज्ञात जानवर से टकराकर गिरे बाइक सवार, चाचा की मौत, भतीजा गंभीर...

अज्ञात जानवर से टकराकर गिरे बाइक सवार, चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल

0

आलापुर अम्बेडकर नगर। थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र अंतर्गत कुरांव गांव निवासी 45 वर्षीय हरिश्चंद्र पुत्र लालसा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार भतीजा सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिश्चंद्र रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। कोरोना काल के बाद से वह घर पर ही रह रहे थे। बुधवार को भतीजा सूरज उन्हें छोड़ने बूढ़नपुर जा रहा था इसी दौरान अटहरा पेट्रोल पंप के पास अचानक सड़क पर अज्ञात जानवर आ जाने से बाइक असंतुलित होकर गिर गई।

हादसे में हरिश्चंद्र को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि भतीजा सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। सूरज के हाथ में कई स्थानों पर फ्रैक्चर होने की सूचना है और उसका उपचार अस्पताल में चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, हादसे की खबर मिलते ही मृतक के गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हरिश्चंद्र अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके निधन से पत्नी रीता, वृद्ध पिता लालसा तथा तीन बेटियां—सिमरन (18), रिया (13), रश्मी (6) और बेटा रितिक (11) के सामने जीवन यापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। पत्नी रीता सदमे में बार-बार बेहोश हो जा रही हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर नौजवान भारत सभा के कार्यकर्ता मित्रसेन सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version