Friday, September 25, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंघर्षों के दिनों में बाबूजी के साथ मजबूती से खड़ी रहीं मां...

संघर्षों के दिनों में बाबूजी के साथ मजबूती से खड़ी रहीं मां श्यामकली : आनंदसेन यादव


◆ श्यामकली बालिका इंटर कॉलेज में मनाई गई मां श्यामकली की 17वीं पुण्यतिथि


◆ मेधावी छात्राओं को साइकिल, अभिभावकों को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित


मिल्कीपुर, अयोध्या । स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शिक्षाविद गुरुदयाल की पुत्री, अयोध्या-फैजाबाद से तीन बार सांसद और पांच बार विधायक रहे पूर्व सांसद स्वर्गीय मित्रसेन यादव की पत्नी तथा पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव की माता श्यामकली की 17वीं पुण्यतिथि श्यामकली बालिका इंटर कॉलेज, आनंद नगर भिटारी में मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य इन्दूसेन यादव तथा हैरिंगटनगंज ब्लॉक प्रमुख अंकुरसेन यादव सहित परिवार के सदस्यों ने गायत्री मंत्र के साथ हवन-पूजन कर की। सभी ने मां श्यामकली की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को साइकिल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। परिवार के अभिभावकों को अंगवस्त्र भेंट किए गए।

कार्यक्रम में किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामकृपाल, सपा नेता आनंद सिंह मिंटू, पाराताजपुर के प्रधान अखिलेश प्रताप सिंह उर्फ बब्बू सिंह, धर्मपाल यादव, मास्टर राम सिंह, बंसराज यादव, ऊधौ प्रताप यादव, मास्टर विजय कुमार, शशिकांत तिवारी, विनोद यादव, उपेंद्र यादव, राजदेव यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments