Friday, September 25, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानाका के विस्थापितों को दुकानें मुहैया कराएगा नगर निगम

नाका के विस्थापितों को दुकानें मुहैया कराएगा नगर निगम


◆ महापौर ने विस्थापित परिवारों से की मुलाकात, समस्याओं के शीघ्र निदान का दिया भरोसा


अयोध्या। नाका क्षेत्र में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण के चलते विस्थापित हुए दुकानदारों को नगर निगम वेंडिंग जोन बनाकर दुकानें उपलब्ध कराएगा। शुक्रवार को महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने विस्थापित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।

सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में महापौर ने कहा कि विस्थापित दुकानदारों के पुनर्वास के लिए जिला प्रशासन से लगातार संवाद किया जा रहा है। नजूल भूमि उपलब्ध होते ही वहां वेंडिंग जोन विकसित कर प्राथमिकता के आधार पर प्रभावित दुकानदारों को दुकानें दी जाएंगी। फिलहाल बारिश और धूप से बचाव के लिए अस्थायी शेड तथा मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था नगर निगम करेगा।

उन्होंने कहा कि अक्षय नवमी से पहले 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का निर्माण पूरा करना आवश्यक था। विकास कार्य के दौरान प्रभावित लोगों के हितों का ध्यान रखा जाएगा। महापौर ने कहा कि अयोध्या में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं, जिससे कुछ स्थानों पर असुविधा हुई है, लेकिन भविष्य में इसका व्यापक लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि अब जोनल अधिकारी की मौजूदगी के बिना अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई नहीं होगी। प्रवर्तन दल को कैमरे उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे कार्रवाई रिकॉर्ड हो सके।

नगर आयुक्त ने बताया कि जल्द अस्थायी शेड और मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments