◆ मामले में मृतका के पति ने कोतवाली नगर में एफआईआर दर्ज करने के लिए दिया तहरीर
◆ पुलिस कर रही है मामले की जांच, सीएमओं स्तर से जांच के लिए पुलिस ने भेजा पत्र
अयोध्या। अयोध्या में एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत हो गई। प्रसूता के परिजनों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए प्रसव के दौरान किसी चिकित्सक के न होने व गम्भीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मामले में एफआईआर दर्ज करने के लिए कोतवाली नगर में तहरीर दी गई है। अयोध्या के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित बल्लाहाता रिकाबगंज के एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला और उसके नवजात की मौत हो जाने का मामला सामने आया है।
