Monday, April 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानिजी अस्पताल में प्रसव के दौरान मां-बच्चे की मौत, परिजनों ने लगाया...

निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान मां-बच्चे की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप


◆  मामले में मृतका के पति ने कोतवाली नगर में एफआईआर दर्ज करने के लिए दिया तहरीर


◆   पुलिस कर रही है मामले की जांच, सीएमओं स्तर से जांच के लिए पुलिस ने भेजा पत्र


अयोध्या। अयोध्या में एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत हो गई। प्रसूता के परिजनों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए प्रसव के दौरान किसी चिकित्सक के न होने व गम्भीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मामले में एफआईआर दर्ज करने के लिए कोतवाली नगर में तहरीर दी गई है। अयोध्या के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित बल्लाहाता रिकाबगंज के एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला और उसके नवजात की मौत हो जाने का मामला सामने आया है।


मृतका सोनी यादव

इस घटना के बाद परिजनों में आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। महताब बाग बेनीगंज निवासी सुरेश यादव के अनुसार, 31 मार्च की दोपहर करीब 1ः30 बजे उन्होंने अपनी पत्नी सोनी यादव को प्रसव पीड़ा होने पर बल्लाहाता रिकाबगंज स्थित मां परमेश्वरी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप है कि भर्ती के समय चिकित्सक द्वारा स्थिति सामान्य बताई गई और जच्चा-बच्चा दोनों को सुरक्षित होने का भरोसा दिया गया। परिजनों का कहना है कि देर रात करीब 12ः10 बजे महिला को लेबर रूम में ले जाया गया, जहां कुछ समय बाद नवजात को परिजनों को सौंपते हुए बताया गया कि उसकी सांसें नहीं चल रहीं। जब बच्चे को दूसरे चिकित्सक के पास ले जाया गया तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसी बीच महिला की हालत बिगड़ने की जानकारी दी गई। परिजन तत्काल उसे एम्बुलेंस से दूसरे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को भी मृत घोषित कर दिया। सुरेश का आरोप है कि प्रसव के समय कोई भी योग्य डॉक्टर मौजूद नहीं था और पूरी डिलीवरी अस्पताल स्टाफ द्वारा कराई गई। उनका कहना है कि चिकित्सीय मानकों की अनदेखी और लापरवाही के चलते ही यह घटना हुई है। मामले में सुरेश यादव ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच के लिए रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी को भेजी जा रही है और सभी आवश्यक कार्यवाही वीडियोग्राफी के साथ की जा रही है।


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को किया सील


मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम दोपहर में अस्पताल पहुंची । पुलिस बल की मौजूदगी में अस्पताल को सील कर दिया गया। एसीएमओ आशुतोष श्रीवास्ताव ने बताया कि संज्ञान में आया है, रात में एक प्रसूता व उसके बच्चे की मौत हो गई। प्रसव के बाद मौत के मामले में अस्पताल आकर निरीक्षण किया। यहां डाक्टर व स्टाफ नहीं मिले। उपचार के सम्बंधित अभिलेख भी नहीं थे। मौके पर कोई नहीं मिला। जिस कारण इसे सील कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments