Tuesday, July 28, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते मो सलीम कांग्रेस से निष्कासित

पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते मो सलीम कांग्रेस से निष्कासित

अम्बेडकर नगर। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा के हवाले से मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी ललित मोहन श्रीवास्तव बहुत दमदारी से चुनाव लड़ रहे हैं जिससे घबराये विपक्षियों की शह पर अनुशासनहीनता कर रहे  कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो हाजी सलीम को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते छः वर्ष के लिए कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया है। इसी के साथ साथ अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष इमरान गांधी को पुनः अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रभार सौंप दिया गया है, और उप्र कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ,पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी को पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments