Monday, November 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअग्निकांड पीड़ित संत कुमार के परिवार को विधायक ने दी एक लाख...

अग्निकांड पीड़ित संत कुमार के परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता


◆ व्यक्तिगत सहयोग से 50 हजार और समाज के माध्यम से जुटाए 50 हजार रुपये, सरकारी मदद दिलाने का भी दिया भरोसा


अयोध्या। नाका हनुमानगढ़ी के बगल बर्तन व्यवसायी संत कुमार मोदनवाल के प्रतिष्ठान और आवास में हुए अग्निकांड के बाद विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने उनके घर पहुंचकर कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसमें 50 हजार रुपये व्यक्तिगत रूप से और 50 हजार रुपये समाज के लोगों के सहयोग से जुटाकर दिए गए। गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि शॉर्ट सर्किट से लगी आग में संत कुमार को करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ था। हादसे से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवार को संबल देना हम सभी की जिम्मेदारी है। आग से हुए नुकसान ने परिवार को आर्थिक रूप से प्रभावित किया है। ऐसे समय में समाज की सामूहिक संवेदना और सहयोग ही पीड़ितों को हौसला देता है। इसी भावना से व्यक्तिगत स्तर पर और समाज के लोगों से सहयोग लेकर त्वरित सहायता उपलब्ध कराई गई। उन्होंने बताया कि अग्निकांड में हुए नुकसान को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की गई है। सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता भी जल्द दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

मौके पर मोदनवाल समाज के अध्यक्ष अरविंद मोदनवाल, प्रकाश मोदनवाल, अजय मोदनवाल, श्रवण जायसवाल, अंकुर मोदनवाल, विकास गुप्ता, रवि मोदनवाल , गोपीनाथ मोदनवाल, रामचंद्र मोदनवाल, वीरू मोदनवाल, आशीष मोदनवाल, चंदन मोदनवाल, संतोष मोदनवाल, अर्पित विश्वकर्मा, सोनू ताराचंद कैटर्स, सोनू मोदनवाल मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्र मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments