Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामिशन-शक्ति बढ़ाती है मनोसंबल-युक्ति

मिशन-शक्ति बढ़ाती है मनोसंबल-युक्ति


◆  साइकोलॉजिकल फर्स्ट-एड बढ़ाता है मेन्टल कॉन्फिडेन्स


अयोध्या मिशन शक्ति केंद्रों में महिलाओं को तत्काल मनोराहत व रेफरल- मार्गदर्शन हेतु कल सुबह पुलिस लाइन सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया है। प्रदेश के महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के आदेशानुपालन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के संयोजन में पुलिस थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु आयोजित सत्र में मिशन-शक्ति केंद्र के अधिकारी व कर्मचारी भाग लेंगे जिसमें पीड़ित या जरूरतमंद महिलाओं के साइकोलॉजिकल फर्स्ट-एड व मेन्टल-रिहैबिलिटेशन टिप्स पर चर्चा होगी।

डा आलोक मनदर्शन
मनो परामर्शदाता, जिला चिकित्सालय अयोध्या

सत्र के वक्ता डा आलोक मनदर्शन के अनुसार मिशन-शक्ति का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों की सुरक्षा, संरक्षण, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं को एक साथ लाना है, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार का अभियान और केंद्र सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के तहत ‘संबल’ और ‘सामर्थ्य’ नामक दो कार्यक्षेत्र वाले अम्ब्रेला मिशन शामिल हैं, जो महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण पर केंद्रित हैं। इस सत्र से आपदा या संकट की स्थिति में पीड़िता-मनोदशा के प्रति समानुभूति-संवेदीकरण से मिशन-शक्ति टीम में अपेक्षित मनोयुक्ति-कौशल का संचार होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments