Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सेवा संकल्प अभियान की प्रभारी मंत्री ने की समीक्षा

सेवा संकल्प अभियान की प्रभारी मंत्री ने की समीक्षा

0

अंबेडकर नगर। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में 4,19,256 परिवारों ने 4,34,200 दीप जलाए। वहीं, रक्तदान शिविरों में 61 लोगों ने रक्तदान किया और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 725 लाभार्थियों को टूल किट वितरित की गई। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अभियान की समीक्षा कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि आंगन मिलन सेवा के तहत 2,551 आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम हुए। सेवा सेतु अभियान में करीब 20 हजार लोगों ने प्रतिभाग किया। प्राप्त 748 आवेदनों में से 685 स्वीकृत किए गए। जिले की 812 ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपालों के माध्यम से जनसमस्याओं के निस्तारण की कार्रवाई की जा रही है।

प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के साथ शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। अभियान में जनप्रतिनिधियों और आमजन की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया।

बैठक में एमएलसी हरिओम पांडेय, कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल, सीडीओ वैभव मिश्रा, एडीएम ज्योत्स्ना बंधु सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version