Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरब्लाक प्रमुख की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक

ब्लाक प्रमुख की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक


बसखारी अम्बेडकर नगर। गुरुवार को विकासखंड बसखारी के ड्वाकरा हाल में  ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र मोहन उर्फ संजय सिंह की अध्यक्षता एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रूद्रप्रसाद उपाध्याय के संचालन में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बीडीओ अनुपम सिंह मौजूद रहे। बैठक में विकासखंड के विकास कार्यों के लिए कार्य योजना की रूपरेखा खींची गई। बैठक में मुख्य रूप से लघु सिंचाई, सहकारिता कृषि, किसान क्रेडिट कार्ड, वृक्षारोपण कार्यक्रम, जनस्वास्थ्य, स्वच्छता कार्यक्रम, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, राज्य वित्त योजना की कार्य योजना सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के द्वारा उठाए गए समस्याओं पर भी चर्चा की गई। बैठक को खंड विकास अधिकारी अनुपम सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार के द्वारा ग्रामीण स्तर पर कराई जा रहे हैं सभी विकास कार्य एवं हर योजना का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाय। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाएं को धरातल पर लाने के लिए सभी क्षेत्र पंचायत  सदस्यों का सहयोग जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे भाजपा नेता रूद्र प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि सरकार तमाम योजनाएं जनता के हित के लिए चला रही है। जिसका लाभ ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचने का दायित्व हम सभी का बनता है। एडीओ पंचायत जेपी सिंह,प्रधान संघ अध्यक्ष विजय मणि यादव, विधायक प्रतिनिधि संदीप यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष विजय मणि यादव, जिला पंचायत सदस्य अंगद निषाद सहित सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रधानगण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments