Thursday, April 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादैनिक श्रमिकों ने मांगों को लेकर किया प्रर्दशन

दैनिक श्रमिकों ने मांगों को लेकर किया प्रर्दशन


अयोध्या। मांगो को लेकर उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण मजदूर संघ ने उद्यान विभाग कार्यालय गेट पर प्रदर्शन किया। प्रर्दशनकारियों ने जिला उद्यान अधिकारी के द्वारा शासन को गलत सूचना प्रेषित किए जाने का आरोप लगाया।

अयोध्या मजदूर संघ के अध्यक्ष शुभम सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा विभाग के दैनिक श्रमिकों की सूची मांगी गई है। जिसमें जिला उद्यान अधिकारी की रिर्पोट के अनुसार 2001 के बाद कोई भी दैनिक श्रमिक कार्य नहीं कर रहा है। 2001 से अब तक 120 की संख्या में दैनिक श्रमिक कार्यकर रहे है। श्रमिकों से 10 से 12 घंटे काम लिया जाता है। कोषागार के माध्यम से भुगतान किया जाता है। जब कि अधिकारियों द्वारा रिर्पोट दी जाती है कि हमारे यहां कोई दैनिक श्रमिक नही है। उन्होंने बताया कि हमारी मांग है कि जितने श्रमिक है उन्हें परमानेंट किया जाय। श्रमिकों को 26 दिन का वेतन दिया जाय। दैनिक श्रमिकों का डाटा शासन को भेज जाय।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments