अयोध्या। दुर्गा पूजा महोत्सव और रामलीला के सफल आयोजन को लेकर कोतवाली नगर प्रांगण में जिला प्रशासन, केंद्रीय समिति और शहर की सभी दुर्गा पूजा समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में पुलिसअधीक्षकनगरचक्रपाणित्रिपाठी ने आश्वस्त किया कि पर्व भव्य और गरिमामय तरीके से संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि किसी श्रद्धालु को असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
एसपी नगर ने बताया कि त्योहारों में सुरक्षा को लेकर पुलिस बल के साथ अर्धसैनिक बल, महिला पुलिस और सादे कपड़ों में खुफिया पुलिस की भी तैनाती होगी। उन्होंने समितियों से आग्रह किया कि हर पंडाल पर सीसीटीवी कैमरे और अग्निशमन की पर्याप्त व्यवस्था अवश्य की जाए। साथ ही साफ तौर पर कहा कि परंपरागत आयोजनों को ही अनुमति मिलेगी, किसी नई परंपरा को स्वीकृति नहीं दी जाएगी।
बैठक में केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोजजायसवाल ने सड़क, नाले, जलभराव और यातायात संबंधी समस्याओं को रखते हुए प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की। सहसंयोजक गगनजायसवाल ने राजकीय इंटर कॉलेज के गेट की ऊंचाई बढ़ाने, सहादतगंज जाम पर रोक और शराब पीने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। वहीं समिति के रामलीला प्रभारी प्रेमनाथराय ने प्रशासन और समितियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।
केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों ने भी विद्युत, सफाई और यातायात से जुड़ी समस्याओं को उठाया। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि सभी व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त कर दी जाएंगी। बैठक में सैकड़ों की संख्या में दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।