Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय पर पोलिंग प्रमुखों की बैठक...

स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय पर पोलिंग प्रमुखों की बैठक सम्पन्न

0

अयोध्या। गोरखपुर अयोध्या स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर सिविल लाईन स्थित भाजपा कार्यालय पर पोलिंग प्रमुखों की बैठक हुई। बैठक में चुनाव व मतदान को लेकर रणनीति बनायी गयी। इस दौरान सांसद लल्लू सिंह ने पार्टी के पदाधिकारियों को सौंपी गयी जिम्मेदारी तथा अब तक किये गये चुनाव प्रचार की समीक्षा भी की।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की वजह से आम जनता में उत्साह का माहौल है। पार्टी यह चुनाव भी बड़े अंतर से जीतने जा रही है। परन्तु पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारियों का शत प्रतिशत निर्वाहन करना होगा। पार्टी के बीस मतदाताओं पर एक कार्यकर्ता की तैनाती की है। जिसे लगातार उनके सम्पर्क में रहना होगा।
महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान काफी अच्छे संकेत मिले है। विपक्षी दल जनता के बीच नजर तक नहीं आ रहे है। समाज के हर वर्ग का समर्थन भाजपा को मिल रहा है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि पोलिंग प्रमुखों की चुनाव में सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। वह किसी भी पार्टी को चुनाव जिताने में सबसे बड़ी भूमिका का निर्वाहन करते है। सभी पोलिंग प्रमुख मतदान के दिन अपनी सक्रियता को बढ़ाते हुए एक्टिव मोड़ में हमेशा रहे। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, कमलाशंकर पाण्डेय, ओम प्रकाश सिंह, डा राकेश मणि त्रिपाठी, अखंड प्रताप सिंह डिम्पल, शिक्षक नेता विश्वनाथ सिंह मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version