Wednesday, July 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जलालपुर ब्लॉक में बैठक, जागरूकता रैली...

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जलालपुर ब्लॉक में बैठक, जागरूकता रैली निकाली


जलालपुर, अंबेडकर नगर। संचारी रोग नियंत्रण एवं क्षय रोग उन्मुखीकरण अभियान के तहत मंगलवार को जलालपुर ब्लॉक परिसर में खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान को सफल बनाने के लिए आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। इसके बाद जागरूकता रैली एवं प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र प्रकाश ने बताया कि अभियान के दौरान आशा बहुएं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर संचारी रोगों एवं क्षय रोग के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी। साथ ही प्रत्येक घर पर टीबी से संबंधित जानकारी एकत्र करेंगी। यदि किसी व्यक्ति में टीबी के लक्षण पाए जाते हैं तो उसका नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित आवश्यक विवरण निर्धारित प्रारूप पर दर्ज कर एएनएम के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक के उपरांत कर्मचारियों को संचारी रोगों की रोकथाम एवं जनजागरूकता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद निकाली गई जागरूकता रैली जलालपुर नगर के विभिन्न मार्गों से होकर पुनः ब्लॉक परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।

इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी शेषनाथ वर्मा, डॉ. अनिल तिवारी, शिक्षा विभाग के कर्मचारी, आशा बहुएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments