Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्लास्टिक मुक्त अयोध्या का संदेश देते हुए महापौर ने चलाया स्वच्छता अभियान

प्लास्टिक मुक्त अयोध्या का संदेश देते हुए महापौर ने चलाया स्वच्छता अभियान

अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व अयोध्या स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए यूको बैंक और अयोध्या नगर निगम की संयुक्त तत्वाधान में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी चौक क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। प्लास्टिक मुक्त का संदेश देते हुए झोलों वितरण किया गया।

   महापौर गिरीशपति त्रिपाठी में बताया कि भारत ही नहीं बल्कि विश्व में जितने सनातन धर्मी और प्रभु श्री राम में आस्था रखने वाले लोग हैं, उनकी निगाहें अयोध्या पर है। इसलिए नगर निगम के साथ यूको बैंक के द्वारा आज चौक क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। व्यापारियों तथा नागरिकों को झोला वितरण किया गया। जिससे आम जनमानस सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करें व अपनी रोजमर्रा के सामान झोले में लेकर के आए। सभी के सहयोग से भगवान श्री राम की जन्म स्थली अयोध्या को भारत ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे सुंदर नगरी बना सकें।

इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय गुप्ता, भाजपा के मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, पार्षद राजेश गौड़, शोभित कपूर, धर्मेंद्र मिश्रा, सुनील यादव, आरिफ आब्दी, मोहम्मद वसीम, रमेश गुप्ता राणा, श्रीनिवास शास्त्री आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments