Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याब्रह्मा कुमारी संस्था में छत से गिरकर युवती की मौत, परिजनों ने...

ब्रह्मा कुमारी संस्था में छत से गिरकर युवती की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप


अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के समीप बने ब्रह्मा कुमारी संस्था मे 22 वर्षीय पूजा जायसवाल की छत से गिरकर मौत हो गईं। परिजनों ने संस्था के सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतिका के परिजन लवकुश नगर रामघाट अयोध्या के निवासी है।

मृतिका के भाई सिद्धार्थ जायसवाल ने आरोप लगाया कि संस्था के सदस्यों ने मिलकर पूजा की हत्या की है। छत से गिरी युवती को अस्पताल के बजाय अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जा रहा था। श्मशान घाट ले जाने से पूर्व पुलिस को भी सूचना नहीं दी गई थी।

उसका कहना कि गिरने की सूचना पर जब वह अस्पताल पहुंचा तो जानकारी हुई कि शव दाह हेतु शमशान भूमि गए है। पुलिस को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा दिया। मृतिका विगत दो वर्षों से संस्था से जुड़ी है। पूजा पाठ करने आती रहती है। कुछ लोगों ने इससे पहले भी हत्या का प्रयास किया है। इसकी छत से गिरा कर हत्या की गई है।

मामले में क्षेत्राधिकारी अयोध्या शैलेन्द्र प्रताप का कहना है कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments