◆ पति व उसकी बहन हिरासत में
अम्बेडकर नगर। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृतका की बहन ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी जिस पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी पति व उसकी बहन को हिरासत में ले लिया है। घटना टाण्डा कोतवाली के ग्राम खेतापुर की है। आरोपी पति अपनी पहली पत्नि के हत्या के आरोप में सजा भी काट चुका है।
गुरूवार की रात्रि में खेतापुर के निवासी परशुराम पुत्र पलटू ने अपनी 37 वर्षीय पत्नी सुनीता की किसी भारी हथियार से सर में वार कर हत्या कर दी। सूचना पर सीओ टाण्डा संजय नाथ तिवारी व कोतवाल अमित प्रताप सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतका की छोटी बहन ने दहेज हत्या का मुकदमा उसके पति व बहन बहनोई के विरुद्ध दर्ज कराया है, विवेचना सीओ टाण्डा करेंगें।
