Sunday, November 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायूपीआई और नेट बैंकिंग का इस्तेमाल किए बिना खाते से निकले 65,799...

यूपीआई और नेट बैंकिंग का इस्तेमाल किए बिना खाते से निकले 65,799 रुपये


◆ 18 मिनट के भीतर छह बार हुई निकासी, साइबर थाने और बैंक में शिकायत के बाद कोतवाली नगर में दर्ज हुआ मुकदमा


अयोध्या। यूपीआई और नेट बैंकिंग का इस्तेमाल नहीं करने के बावजूद एक व्यक्ति के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 65,799 रुपये निकाल लिए। पीड़ित के मुताबिक, उसने न तो किसी के साथ ओटीपी, पिन और पासवर्ड साझा किया और न ही बैंक खाते से जुड़ी कोई गोपनीय जानकारी दी थी। इसके बावजूद खाते से रकम निकलने पर उसने साइबर थाने और बैंक में शिकायत दर्ज कराई। अब कोतवाली नगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिवपुरी कॉलोनी तेलीटोला निवासी दीपक कुमार जायसवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 नवंबर को सुबह 10:40 बजे से 10:58 बजे के बीच उसके बैंक खाते से छह बार में कुल 65,799 रुपये निकाल लिए गए। खाते से रकम निकलने की जानकारी होने पर उसने आधे घंटे के भीतर साइबर थाना पुलिस लाइन में शिकायत दर्ज कराई।

इसके बाद 12 नवंबर को शाम 7:15 बजे पंजाब नेशनल बैंक के टोल फ्री नंबर पर भी शिकायत की गई। बैंक की ओर से शिकायत दर्ज कर एसआरएन नंबर जारी किया गया। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर रकम निकालने वाले साइबर अपराधियों की पहचान करने, उनके खिलाफ कार्रवाई करने और खाते से निकाली गई धनराशि वापस दिलाने की मांग की है। कोतवाली नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments