Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर दुर्घटना की फर्जी सूचना से हलकान हुई मालीपुर पुलिस

दुर्घटना की फर्जी सूचना से हलकान हुई मालीपुर पुलिस

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। शनिवार की देर शाम मालीपुर पुलिस को उस समय हलकान होना पड़ा, जब एक व्यक्ति ने थाना क्षेत्र के उस्मापुर गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना पुलिस को फोन कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन वहां दुर्घटना का कोई मामला सामने नहीं आया।

पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली तथा काफी देर तक छानबीन की, लेकिन किसी भी व्यक्ति ने सड़क दुर्घटना अथवा किसी की मौत होने की जानकारी नहीं दी। इसके बाद पुलिस टीम वापस लौट आई।

पुलिस ने जिस मोबाइल नंबर से दुर्घटना की सूचना दी गई थी, उस पर दोबारा संपर्क कर घटना की वास्तविकता जानने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला। इससे पुलिस को फर्जी सूचना दिए जाने की आशंका हुई।

मालीपुर थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि उस्मापुर के पास सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना पूरी तरह झूठी निकली। सूचना देने वाले व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ बता रहा है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version