जैतपुर अंबेडकर नगर। भारतीय जीवन बीमा निगम की जलालपुर सेटेलाइट शाखा का 18वां स्थापना दिवस सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों, विकास अधिकारियों एवं अभिकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या मंडल के विपणन प्रबंधक डॉ. श्रीपति वर्मा, अकबरपुर शाखा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक संजीव कुमार सिंह तथा जलालपुर शाखा प्रबंधक बृजेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं केक काटकर समारोह का शुभारंभ किया।
अधिकारियों ने अभिकर्ताओं को संबोधित करते हुए एलआईसी की नई बीमा योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एलआईसी की योजनाएं ग्राहकों को बचत के साथ-साथ आर्थिक सुरक्षा भी प्रदान करती हैं। किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में ये योजनाएं परिवार के लिए आर्थिक संबल साबित होती हैं।
कार्यक्रम में विकास अधिकारी राजेश कुमार मौर्य, अवनीश पटेल, अवनीश यादव, सीएलआई दान बहादुर यादव, राजेश गौड़ सहित अभिकर्ता सुरेश कुमार, उमाशंकर मौर्य, शमशेर बहादुर मौर्य, नंदलाल गौड़, अरविंद कुमार, हरिकेश प्रजापति, अरविंद मौर्य, संतोष कुमार गुप्ता, संगम कुमार, सुबेदार यादव समेत बड़ी संख्या में अभिकर्ता उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि एलआईसी की जलालपुर सेटेलाइट शाखा की स्थापना 28 जुलाई 2008 को हुई थी। 18 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित इस समारोह में शाखा की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला गया।