Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासोशल मीडिया पर वायरल हुई लेखपाल की कथित रिश्वत वार्ता

सोशल मीडिया पर वायरल हुई लेखपाल की कथित रिश्वत वार्ता


अयोध्या। महिला व लेखपाल का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मिल्कीपुर तहसील एक बार फिर सुर्खियों में है। वायरल ऑडियो में किसी कार्य को सम्पन्न कराने के नाम पर एक महिला से लेखपाल के द्वारा 20 हजार रुपये रिश्वत लेने की बात की पुष्टि की जा रही है। इसके पूर्व एंटीकरप्शन की टीम ने मिल्कीपुर तहसील में कार्यरत तीन लेखपालों विंध्या प्रसाद,बृजेश सिंह मीणा व बेद प्रकाश वर्मा को रिश्वत लेते गिरफ़्तार कर कार्रवाई कर चुकी हैं।

        तहसील क्षेत्र मिल्कीपुर के पूरा उर्फ सुमेरपुर गांव की महिला धनता व क्षेत्रीय लेखपाल रामसूरत चौहान का एक आडियो वायरल हो रहा है जिसमें महिला कह रही है कि साहब लाला प्रधान ने आपको देने के लिए 40 हजार रुपए लिए है। जिसके जबाब में लेखपाल कह रहा है कि हमे 20 हजार रुपए ही मिला है। बिना हमसे पूंछे और रुपया नही देना था। महिला बार-बार किसी काम की बात कर रही है जिस पर लेखपाल द्वारा अभी भी आश्वासन दिया जा रहा है जबकि उसका स्थानांतरण भी हो चुका है। महिला और लेखपाल की वार्ता का ऑडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने पर लोग तरह तरह की चर्चा कर रहें हैं। इस आडियो की पुष्टि अयोध्या समाचार नही करता है। लेखपाल रामसूरत चौहान लेखपाल क्षेत्र पालपुर में तैनात थे, 6 मई 2025 को एसडीएम मिल्कीपुर सुधीर कुमार ने लेखपाल को पालपुर क्षेत्र से हटाकर डीली सरैया लेखपाल क्षेत्र में तैनात दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments