Home News प्रदेश लखनऊ में ‘प्योर सन सोलर एंड इलेक्ट्रिसिटी इंटीरियर’ के नए कार्यालय का...

लखनऊ में ‘प्योर सन सोलर एंड इलेक्ट्रिसिटी इंटीरियर’ के नए कार्यालय का शुभारंभ

0

लखनऊ। राजधानी में ‘प्योर सन सोलर एंड इलेक्ट्रिसिटी इंटीरियर प्राइवेट लिमिटेड’ के नए कार्यालय का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जन्मत न्यूज के स्टेट हेड एवं वरिष्ठ समाजसेवी अभिलाष भट्ट ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर न्यूज़ टाइम नेशन के एडिटर इन चीफ खुर्शीद खान राजू भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर कंपनी के डायरेक्टर एवं बिजनेस पार्टनर उमेश हसन और ओवैस अहमद ने अतिथियों का बुके एवं माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि प्रधानमंत्री की पीएम सूर्य घर योजना ऊर्जा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे आम जनता को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध हो रही है।

उन्होंने बताया कि कंपनी उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी सोलर और इलेक्ट्रिकल इंटीरियर के क्षेत्र में कार्य कर रही है। सरकारी संस्थानों के साथ-साथ अब निजी क्षेत्र में भी सोलर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कंपनी के माध्यम से टाटा, लुमिनस, वारी, अदानी, विक्रम सोलर जैसी विभिन्न ब्रांड के सोलर पैनल उपलब्ध कराए जाते हैं, साथ ही उपभोक्ताओं के लिए वित्तीय सुविधा भी दी जा रही है।

डायरेक्टरों ने लोगों से अपील की कि वे केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, जिससे बिजली बिल में कमी के साथ ऊर्जा संरक्षण को भी बढ़ावा मिल सके।

शुभारंभ समारोह में हुसैन अहमद आरजू, फैसल, डॉ. मोइड अहमद, डॉ. मुफीद अहमद, सैयद मोहम्मद अनस, मारूफ आलम, शाहनवाज, मोहम्मद हम्द, अमर सिंह, अरविंद सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version