Saturday, July 25, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिले में जमीनी विवाद बन रहा है जानलेवा, दस दिन में गई...

जिले में जमीनी विवाद बन रहा है जानलेवा, दस दिन में गई चार लोगों की जान, शनिवार को हुई मारपीट में घायल महिला की मौत


अयोध्या। जिले में जमीनी विवाद अब जानलेवा रूप लेता जा रहा है। दस दिनों के भीतर हुई तीन अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत ने जिले में सनसनी फैला दी है। ताजा मामला बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के नुवावां बेदरा गांव का है, जहां शनिवार को खेत में काम कर रही महिला जयकला और उसके पति राघवराम यादव पर गांव के ही जितेन्द्र निषाद व सुरेश निषाद ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल जयकला की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि राघवराम का इलाज जारी है।
एसपी ग्रामीण बलवंत कुमार चौधरी ने बताया कि मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों आरोपी आपस में जीजा-साले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


दस दिन, चार हत्याएंः जमीनी विवाद बना मौत का कारण


केस 1ः बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के सुगन राय का पुरवा, पटेल नगर में 2/3 जून की रात 22 वर्षीय युवक दिनेश वर्मा की उसके चाचा अशोक वर्मा ने गड़ासे से हत्या कर दी। आरोपी गिरफ्तार।


केस 2 : 5 जून को खंडासा थाना क्षेत्र के महुआ पूरे फौजदार गांव में 10 बिस्वा जमीन के विवाद में मां-बेटे की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मामला पहले से तहसील में विचाराधीन था।


केस 3ः 8 जून को बीकापुर में मारपीट में घायल महिला जयकला की इलाज के दौरान मौत हो गई।


पुलिस प्रशासन पर कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जमीन से जुड़े मामलों का समयबद्ध निस्तारण हो, ताकि विवाद इस हद तक न बढ़ें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments