Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या नवमतदाताओं को जोड़ने के लिए बूथों पर पहुंचे लल्लू सिंह

नवमतदाताओं को जोड़ने के लिए बूथों पर पहुंचे लल्लू सिंह

0

अयोध्या। निर्वाचन आयोग के द्वारा चलाए जा रहे एसआई आर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दूसरे दिन पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने करियप्पा मंडल के विभिन्न मतदान बूथों का भ्रमण कर पात्र युवाओं से संवाद किया और नवमतदाताओं के फार्म संख्या-6 भरवाने की प्रक्रिया को गति दी।

हसनू कटरा और मनूचा विद्यालय स्थित बूथों पर पूर्व सांसद ने स्वयं मौजूद रहकर नवमतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया। करियप्पा मंडल के प्रवासी के रूप में नियुक्त लल्लू सिंह संगठनात्मक समन्वय के साथ-साथ मतदाता जागरूकता के कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं।

भ्रमण के दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि बोगस मतदाताओं, मृतक व्यक्तियों तथा स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं के नाम सूची से हटाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि शुद्ध और त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र को मजबूत करती है, इसलिए इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

पूर्व सांसद ने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक को मताधिकार से जोड़ना है। युवा नवमतदाता लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं, वहीं फर्जी और अपात्र नामों का विलोपन भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version