Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपेड़ से गिरकर मजदूर की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

पेड़ से गिरकर मजदूर की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़


आलापुर अम्बेडकर नगर। थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर के अंतर्गत नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर के बलरामपुर निवासी अक्षैबर 48 वर्ष पुत्र बिफई की सोमवार को पेड़ से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

जानकारी के अनुसार, अक्षैबर सुबह बगल के गांव तरेंम में पेड़ काट रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से नीचे गिर पड़ा। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उसे निजी चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर सीएचसी जहांगीरगंज रेफर कर दिया।

सूचना पर नवागत थानाध्यक्ष अक्षय पटेल तुरंत मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए अपनी गाड़ी से घायल अक्षैबर को सीएचसी जहांगीरगंज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा तीन संतानें हैं, जिनमें 16 वर्षीय बेटी तथा 10 और 8 वर्ष के दो पुत्र शामिल हैं। परिवार का भरण-पोषण करने वाला अकेला कमाने वाला व्यक्ति अक्षैबर ही था। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने परिजनों की सहमति से शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments