Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनमो संगठन के मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए कृष्ण कुमार तिवारी

नमो संगठन के मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए कृष्ण कुमार तिवारी

आलापुर अंबेडकर नगर। तहसील क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर बाजार में नमो संगठन द्वारा परशुराम जयंती के उपरान्त भंडारा और नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार तिवारी और जिला अध्यक्ष प्रवेश कुमार पांडे को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार तिवारी के संरक्षण में भंडारा कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संयोजक राजेश दुबे थे , प्रदेश अध्यक्षा मीना मिश्रा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम मे प्रदेश कोषाध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी, प्रदेश महासचिव गिरीश कुमार दुबे,  वाराणसी मंडल अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा, वाराणसी मंडल संजोजक मंत्री एडवोकेट अंजू देवी मौजूद थी। भंडारा कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा कार्यक्रम में आलापुर तहसील क्षेत्र से भाजपा किसान मोर्चा के राजेसुलतानपुर मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह, महिला मोर्चा की उपाध्यक्षा श्रीमती सुमन सिंह, नगर पंचायत राजेसुलतानपुर के भावी प्रत्याशी राधेश्याम पांडे, भाजपा नेता दीपक मिश्रा, बृजेश मौर्या, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, पिंटू गौतम, संजय शर्मा ,आदित्य मिश्रा,पंकज आदि पत्रकार मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments