Sunday, July 26, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकोई न छूटे अबकी बार, शिक्षा है सबका अधिकार के नारों के...

कोई न छूटे अबकी बार, शिक्षा है सबका अधिकार के नारों के साथ निकाली गई रैली

अंबेडकर नगर। भीटी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भीटी में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। विद्यालय के बच्चों ने रैली में उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। रैली ने गांव में चतुर्दिक भ्रमण किया। रैली के दौरान बच्चे “कोई न छूटे अबकी बार, शिक्षा है सबका अधिकार,” “दीप से दीप जलाएंगे, साक्षर देश बनाएंगे”, “मम्मी पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में चलकर नाम लिखाओ”, “एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा” आदि नारों को लगाते हुए गांव के मोहल्ले, मजरे, बस्ती से होते हुए भीटी बाजार मे सभी को प्रेरित करते हुए विद्यालय पहुंचे। अभिभावकों से एक अप्रैल से शुरू हुए शैक्षणिक सत्र में अपने बच्चों के शीघ्र प्रवेश कराए जाने की अपील की गई। नोडल शिक्षक संकुल सतीश सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को प्रारम्भ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के ई.प्र.अ. प्रदीप कुमार, सहायक अध्यापक अंकित मिश्र, श्रीमती प्रतिमा यादव तथा शिक्षा मित्र श्रीमती रानी देवी व उर्मिला देवी, कैलाश कुमार तथा आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती शर्मिला आदि शामिल रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments