Sunday, July 26, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअज्ञात कारणों से लगी आग दो एकड़ गेंहू की फसल जलकर राख

अज्ञात कारणों से लगी आग दो एकड़ गेंहू की फसल जलकर राख

भीटी अंबेडकर नगर। अज्ञात कारणों से लगी आग से दो एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार भीटी थाना क्षेत्र के ग्राम मदार भारी में शनिवार दोपहर बाद अचानक गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। हवा के कारण आग की लपटें बहुत ऊंची ऊंची दिखाई देने लगी ,सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी, स्थानीय पुलिस तथा ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया, जिसमें बृजभान सिंह का 24 बिस्वा, मातादीन सिंह का आठ बिस्वा ,व शिवदयाल सिंह का 32 बिस्वा गेहूं जलकर राख हो गया, जिसमें शिवदयाल सिंह का खेत बटाई पर उक्त ग्राम निवासी रामदेव निषाद द्वारा बोया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments