Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापरीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी सक्रिय रखें, कंट्रोल रूम से बनाए रखें कनेक्टिविटी...

परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी सक्रिय रखें, कंट्रोल रूम से बनाए रखें कनेक्टिविटी : कुलसचिव


अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अंतर्गत संचालित स्नातक (तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर) तथा परास्नातक (तृतीय सेमेस्टर) की परीक्षाओं के चौथे दिन परीक्षा व्यवस्था की सघन निगरानी की गई। कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देशन में कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित नियंत्रण कक्ष से विभिन्न जनपदों के परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी मॉनिटरिंग की।

कुलसचिव ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर पारदर्शिता बनाए रखते हुए सुचिता पूर्ण एवं नकल विहीन परीक्षा कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी केंद्राध्यक्ष अपने-अपने परीक्षा हाल में लगे सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखें तथा विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम से निरंतर कनेक्टिविटी बनाए रखना सुनिश्चित करें।

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा की निगरानी को लेकर सख्त व्यवस्था की गई है। ज्ञात हो कि विश्वविद्यालय द्वारा अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच और गोंडा जनपदों में कुल 508 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी केंद्रों पर संचालित परीक्षाओं की लाइव मॉनिटरिंग विश्वविद्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से की जा रही है।

कुलसचिव ने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments