अयोध्या। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज के सभागार में प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं त्वरित मक्का विकास योजना के अंतर्गत किसान गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।



