Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई, 25 हजार का इनामी गैंगस्टर...

पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई, 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

0

अंबेडकर नगर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलीगंज पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार व क्षेत्राधिकारी टांडा शुभम कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक अलीगंज के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार देर रात आरोपी को दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान समीम अख्तर पुत्र अल्ताफ आलम निवासी अलीगंज उत्तरी थाना अलीगंज के रूप में हुई है। वह गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में वांछित चल रहा था, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमे शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। इस कार्रवाई में अलीगंज थाना पुलिस के साथ स्वाट टीम के पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version