Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभक्ति में डूबा जलालपुर: भगवान श्रीकृष्ण की अलौकिक विदाई पर निकली भव्य...

भक्ति में डूबा जलालपुर: भगवान श्रीकृष्ण की अलौकिक विदाई पर निकली भव्य शोभायात्रा


जलालपुर, अंबेडकरनगर। श्री बालाजी शक्ति समिति एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी डाकखाना कमेटी अध्यक्ष शिवम गुप्ता के तत्वावधान में सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण की अलौकिक विदाई के अवसर पर एक अद्भुत भक्तिमय शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई रजिस्ट्री ऑफिस मोड़ पहुँची, जहाँ श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण स्वागत किया।


व्यापार मंडल ने किया सम्मान


रजिस्ट्री ऑफिस मोड़ पर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल एवं पूर्व नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र ने समिति अध्यक्ष मनोज पांडे, उपाध्यक्ष शनि जायसवाल और डाकखाना कमेटी के कोषाध्यक्ष मोहन जायसवाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।


गणमान्य हुए सम्मानित


समिति की ओर से जिला महामंत्री आदित्य गोयल, जिला कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रहरि, विकास निषाद, अमित गुप्ता, बबलू गौड़, गौरव उपाध्याय एवं पंचम परदेशी समेत अनेक गणमान्य व्यक्तियों को रामनामी पटका पहनाकर विशेष सम्मान प्रदान किया गया।


भक्ति से गुंजायमान रहा नगर


पिछड़ा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न सोनी और नगर अध्यक्ष सोनू गौड़ ने श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरे नगर को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। प्रिन्स गुप्ता, निखिल जायसवाल, शशिकांत पांडे, कृष्ण गुप्ता, अमन, आदित्य और अश्वनी सहित युवाओं ने शोभायात्रा के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।


आरती के साथ हुआ समापन


कार्यक्रम का समापन भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक आरती के साथ हुआ। इस दौरान कोतवाल संतोष कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए, जिससे संपूर्ण धार्मिक उत्सव शांति एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments