Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअंबेडकरनगर में गूंजे जय हिंद के नारे, 'आपरेशन सिंदूर' पर निकली भव्य...

अंबेडकरनगर में गूंजे जय हिंद के नारे, ‘आपरेशन सिंदूर’ पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा


अंबेडकर नगर । भारतीय सेना की वीरता और ‘आपरेशन सिंदूर’ के अदम्य साहस के सम्मान में शनिवार को भाजपा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की अगुवाई प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने की। भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन और तिरंगा यात्रा के संयोजक डॉ. राना रणधीर सिंह के संयोजन में इस आयोजन में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

जिला मुख्यालय के शहजादपुर स्थित तिरंगा तिराहे से संघतिया तिराहे तक निकली इस तिरंगा यात्रा के दौरान “जय हिंद”, “भारत माता की जय” और “पाकिस्तान मुर्दाबाद” के नारों से वातावरण गूंज उठा। यात्रा से पूर्व आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने भारतीय सेना के शौर्य को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की सेनाओं ने आतंक के आकाओं को उनके अंजाम तक पहुंचा कर यह साबित कर दिया है कि भारत अब सिर्फ जवाब नहीं, प्रतिकार करता है। उन्होंने कहा कि जो आतंकवादी देश की महिलाओं की मांग का सिंदूर मिटाने की साजिश रचते हैं, उन्हें सेना ने चुन-चुनकर मौत के घाट उतारा है। भाजपा सैनिकों के सम्मान में वार्ड और ग्राम पंचायत स्तर तक तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दे रही है। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि भारतीय जल, थल और वायुसेना के पराक्रम को विश्व देख चुका है। पाकिस्तान पर सेना के प्रहार से वह घुटनों पर आ गया और सीजफायर की गुहार लगाने पर मजबूर हो गया। यात्रा के उपरांत भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में पुण्यश्लोक महारानी अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने की, जबकि संचालन अभियान संयोजक सुमन पाण्डेय ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments