Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या पीडब्लूडी नियमित वर्क चार्ज कर्मचारी संघ के जगदीश कश्यम क्षेत्रीय अध्यक्ष व...

पीडब्लूडी नियमित वर्क चार्ज कर्मचारी संघ के जगदीश कश्यम क्षेत्रीय अध्यक्ष व अवधेश बने क्षेत्रीय मंत्री

0

अयोध्या। पीडब्लूडी नियमित वर्क चार्ज कर्मचारी संघ उप्र की  अयोध्या क्षेत्र व जनपद कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित कार्यसमिति में क्षेत्रीय अध्यक्ष जगदीश कश्यप, क्षेत्रीय मंत्री अवधेश प्रताप यादव को बनाया गया। जिलाध्यक्ष जगदीश कश्यप व जिला मंत्री अवधेश प्रताप यादव की दोबारा जनपद का दायित्व संभालने का अवसर मिला।

इस दौरान सभी ने प्रांतीय अध्यक्ष औऱ प्रांतीय महामंत्री का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को एक बार मौका फिर से दिया गया हम अपने दायित्व का पूर्णयता रूप से निर्वाहन करेंगे। उन्होंने कहा कि अपने कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए अपने अध्यक्ष, मंत्री और कार्यकारिणी के साथ मिल करके इस संगठन को मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे।

इस मौके पर संरक्षक जगदीश प्रसाद तिवारी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार साहू, उपाध्यक्ष अब्दुल रहमान, क्षेत्रीय उप मंत्री ओम प्रकाश यादव, संयुक्त मंत्री मंसाराम, संयुक्त मंत्री रामराज मौर्य, संयुक्त मंत्री अजय कुमार, संयुक्त मंत्री अमित कुमार वर्मा,संगठन मंत्री अनिल कुमार, जितेंद्र कुमार संगठन मंत्री, कार्यालय सचिव देवी सहाय पाण्डेय,कोषाध्यक्ष अनुज कुमार, ऑडिटर प्रदीप कुमार गुप्ता, प्रचार मंत्री रामपाल, शिव मूरत प्रचार मंत्री प्रचार मंत्री एवं बनाए गए। सभी पदाधिकारी को मिठाई माला पहनकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version