अयोध्या। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को अयोध्या महोत्सव के मंच से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने यह सम्मान प्रदान किया। आयोजन के दौरान अयोध्या श्री, अयोध्या रत्न व अयोध्या गौरव का सम्मान दिया गया। विशिष्ट अतिथि के रुप में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह, पूर्व विधायक मिल्कीपुर गोरखनाथ बाबा व सहकारी बैंक के अध्यक्ष धर्मेन्द प्रताप सिंह टिल्लू की उपस्थिति रही।
