Home Uncategorized चढ़ावा प्रकरण की जांच जारी, विपक्ष कर रहा राजनीतिक नौटंकी : विधायक

चढ़ावा प्रकरण की जांच जारी, विपक्ष कर रहा राजनीतिक नौटंकी : विधायक

0

अयोध्या। चढ़ावा प्रकरण को लेकर संसद परिसर के बाहर सांसद पप्पू यादव द्वारा किए गए प्रदर्शन पर सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उनका कहना है कि विपक्ष राम मंदिर के मुद्दे का राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहा है।

शुक्रवार को होम्योपैथिक मेडिकल कालेज निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बात करते हुए विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि विपक्ष के पास जनता से जुड़े कोई ठोस मुद्दे नहीं बचे हैं, इसलिए वह राम मंदिर जैसे आस्था के केंद्र को राजनीति का माध्यम बना रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीते वर्षों में ऐसे कार्य हुए हैं, जिन्हें लंबे समय तक पूरा नहीं किया जा सका। इसी कारण विपक्ष असहज है। विधायक ने कहा कि राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े मामले में पुलिस कार्रवाई कर चुकी है और सभी आठ आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। मामले की जांच निष्पक्ष रूप से चल रही है। ऐसे में तथ्यों की अनदेखी कर संसद के बाहर प्रदर्शन करना केवल राजनीतिक नाटक है।

उन्होंने कहा कि जनता सभी घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है और समय आने पर इसका जवाब देगी। विधायक ने विश्वास जताया कि प्रदेश की जनता एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा जताएगी। 2027 चुनाव में प्रंचड बहुमत से प्रदेश में भगवा लहराएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version