Friday, August 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमहरुआ में सघन चेकिंग अभियान, नवागत थानाध्यक्ष ने संभाली कमान; संदिग्धों से...

महरुआ में सघन चेकिंग अभियान, नवागत थानाध्यक्ष ने संभाली कमान; संदिग्धों से पूछताछ


अम्बेडकर नगर। महरुआ थाना क्षेत्र में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बुधवार देर शाम नवागत थानाध्यक्ष महेंद्र सरोज के नेतृत्व में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। महरुआ बाजार, मंशापुर कुटी, आनंद नगर सहित विभिन्न स्थानों पर वाहनों की तलाशी ली गई और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने वाहन चालकों के कागजात की जांच की तथा नियमों के पालन को लेकर सख्ती बरती। थानाध्यक्ष महेंद्र सरोज ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी प्रकार की मनमानी या अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस सतत अभियान चला रही है। यदि कोई व्यक्ति कानून व्यवस्था भंग करने या संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments