Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानिर्वाचन नामावली पुनरीक्षण में तेजी लाने के निर्देश, 13 सितम्बर तक डुप्लीकेट...

निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण में तेजी लाने के निर्देश, 13 सितम्बर तक डुप्लीकेट मतदाता हटेंगे


अयोध्या। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण-2025 की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बीएलओ/सुपरवाइजर की नियुक्ति, उनका विवरण वेबसाइट पर अपडेट, और ई-बीएलओ एप का अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित किया जाए। एप पर प्राप्त आवेदनों की जांच उपजिलाधिकारी करेंगे और एएमएफ रिपोर्ट के साथ शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराई जाएगी।

संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन खंड विकास अधिकारी, नोडल अधिकारी, तहसीलदार एवं उपजिलाधिकारी स्थलीय निरीक्षण के बाद करेंगे। सत्यापित डुप्लीकेट नाम गणना पत्रक के माध्यम से विलोपित किए जाएंगे। जिन ग्राम पंचायतों में 75 प्रतिशत से अधिक ईपी रेशियो है, उनका विशेष सत्यापन किया जाएगा। यह कार्य 13 सितम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों से कहा कि मतदान केन्द्रों का भौतिक निरीक्षण लेखपाल से कराएं। इसमें एक केन्द्र पर अधिक मतदेय स्थल, जर्जर भवन, नदी, हाईवे व रेलवे लाइन जैसी स्थितियों को ध्यान में रखा जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) व निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह, सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments