Saturday, August 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबाढ़ आपदा से निपटने के लिए आलापुर व टांडा में प्रशिक्षण, बचाव...

बाढ़ आपदा से निपटने के लिए आलापुर व टांडा में प्रशिक्षण, बचाव एवं राहत कार्यों की दी गई जानकारी


अम्बेडकर नगर। जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रभावी प्रबंधन को लेकर तहसील आलापुर और टांडा में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बाढ़ पूर्व तैयारी, बचाव, राहत एवं प्राथमिक उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

तहसील आलापुर में 21 जून तथा टांडा तहसील सभागार में 22 जून को आयोजित प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर डॉ. भानु एवं राज्य समन्वयक राघवेंद्र सिंह ने प्रतिभागियों को बाढ़ प्रबंधन, जोखिमों की पहचान, आपदा के दौरान त्वरित कार्रवाई तथा राहत कार्यों के समन्वय के बारे में विस्तार से बताया।

इस दौरान राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) अयोध्या की टीम ने आपदा मित्रों, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों, लेखपालों, राजस्व निरीक्षकों, संग्रह अमीनों, गोताखोरों, नाविकों एवं सफाई कर्मचारियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रतिभागियों को सुरक्षित निकासी, बचाव उपकरणों के उपयोग तथा जनहानि व संपत्ति के नुकसान को कम करने के उपायों की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षकों ने कहा कि आपदा के समय जागरूकता, त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वित प्रयास ही जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर आपदा प्रबंधन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments