Tuesday, August 4, 2026
HomeUncategorizedयूको बैंक में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

यूको बैंक में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया


अयोध्या। देवकाली स्थित अंचल कार्यालय यूको बैंक में भी 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बैंक के परिसर में यूको बैंक की अंचल प्रमुख मिलन दुबे ने ध्वजारोहण किया। मिलन दुबे ने उत्तर प्रदेश के समस्त जनपद वासियों को स्वतंत्रता की बधाई देते हुए कहा कि आजादी का पर्व आज पूरा देश मना रहा है, हमारे बैंक की विभिन्न शाखा में भी झंडारोहण किया गया है, दो शाखा सिद्धार्थनगर जनपद में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खोली गई है। इसके साथ ही और भी जनपदों पर शाखा खोलने का विचार किया जा रहा है। बैंक का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं देना है। इस अवसर पर अंचल प्रमुख सुश्री मिलन दुबे, अंचल मुख्य प्रबंधक विक्रांत त्यागी जी सहित बैंक के कई अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments