Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल का...

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद अंबेडकर नगर के राजकीय हवाई पट्टी अकबरपुर में मुख्यमंत्री के संभावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक आयोजित किया गया। अवगत कराना है कि जनपद में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार का संभावित भ्रमण कार्यक्रम  20 जून  को राजकीय हवाई पट्टी अकबरपुर में जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास तथा उसके उपरांत जनसभा को संबोधन किया जाना प्रस्तावित है। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा लाभार्थियों तथा जन मानस के बैठने की व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के तैयारी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उन्होंने शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने हेतु मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन पर ड्यूटी के रूप में लगाए गए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकांत शर्मा, जिला विकास अधिकारी बिरेंद्र सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी, डी सी एन आर एल एम आर बी यादव, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी, समस्त खंड विकास अधिकारी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

         इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी तथा अन्य अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments