Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजेवर साफ करने के नाम पर दो महिलाओं से लाखों के गहने...

जेवर साफ करने के नाम पर दो महिलाओं से लाखों के गहने लेकर फरार हुए ठग, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें


जलालपुर, अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के मद्धूपुर गांव में ठगी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने जेवर साफ करने के नाम पर दो महिलाओं को चकमा देकर लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए। यह घटना बुधवार दोपहर की है, जब अपने मायके आई मंजू और रीमा नामक दो महिलाएं इन जालसाजों का शिकार बन गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो युवक बाइक से गांव पहुंचे और पूजा बर्तन व जेवर साफ करने की बात कहकर महिलाओं को बहला फुसलाकर उनसे गहने ले लिए। मंजू ने सात ग्राम की सुई-धागा (गोल्ड ज्वेलरी) जबकि रीमा ने लॉकेटदार चैन और कान की झुमकी उन्हें सफाई के लिए सौंप दी। इसके बाद दोनों युवक गहने लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद महिलाओं ने शोर मचाया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। हालांकि, दोनों युवकों का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है, लेकिन राहत की बात यह है कि दोनों की तस्वीरें गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। इस संबंध में जैतपुर थाना अध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments