Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामासिक समीक्षा बैठक में केजरीवाल की विचारधारा को जिले में बढ़ाने का...

मासिक समीक्षा बैठक में केजरीवाल की विचारधारा को जिले में बढ़ाने का संकल्प

अयोध्या। आम आदमी पार्टी जिला उपाध्यक्ष सूरज प्रधान के आवास पर पार्टी के जिला प्रभारी संजीव निगम ने मासिक बैठक में समीक्षा किया। इस बैठक में पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में जिले के कई मुद्दों पर बात हुई। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि केजरीवाल की विचारधारा को पूरे जिले में आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। जिला प्रभारी ने बैठक में कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिया।
ज़िलाध्यक्ष अनिल प्रजापति ने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का उद्देश्य जनता की सेवा करना है। बैठक के बाद में जिला प्रभारी संजीव निगम ने सभी पदाधिकारियों के साथ अयोध्या के नव निर्वाचित सांसद अवधेश प्रसाद से भेंट किया व उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी। इस मौक़े पर जिला महासचिव सुनील मौर्य, जिला उपाध्यक्षों में शारजाह मास्टर ,विनोद कुमार, गायत्री, मोहम्मद इसराइल, महानगर अध्यक्ष कुलभूषण साहू, मोहित महराज, गुडिया राईन, यू के दिवेदी, रघुनाथ प्रसाद, सत्य प्रकाश मौर्य, निलेश चतुर्वेदी, अरविंद सेन, स्वर्णिम वर्मा मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments