Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिलाधिकारी के निरीक्षण में बोरियों में मानक से ज्यादा मिला धान, केन्द्र...

जिलाधिकारी के निरीक्षण में बोरियों में मानक से ज्यादा मिला धान, केन्द्र प्रभारी को नोटिस

अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन द्वारा विकासखंड कटेहरी के अंतर्गत खाद विभाग द्वारा संचालित धान क्रय केंद्र तिवारीपुर तथा सुमेरपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा धान क्रय केंद्रों पर बोरा रजिस्ट्रेशन, क्रय पंजिका, स्टॉक रजिस्टर, नमी मापक मशीन, तौल मशीन तथा डस्टर मशीन का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं ठीक पाई गई।

तिवारीपुर कटेहरी खाद्य विभाग द्वारा संचालित क्रय केंद्र में जिलाधिकारी ने अपने समक्ष धान तौल कराए तथा धान खरीद रजिस्टर का अवलोकन किए। केंद्र प्रभारी ने अवगत कराया कि अब तक 357 किसानों को रजिस्टर्ड किया गया है जिसमें से पचासी किसानों का धान खरीद लिया गया है। किसानों के बैठने एवं पीने हेतु पानी की व्यवस्था ठीक पाई गई।

इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा साधन सहकारी समिति सुमेरपुर कटेहरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा धान का तौल कराया गया बोरियों में धान मानक से अधिक पाया गया।

जिस पर नाराज जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारी को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि कृषकों का धान क्रय करने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए,जिनका धान क्रय कर लिया जाए, उनका भुगतान 48 घंटे में अवश्य किया जाना सुनिश्चित करें। किसान मित्र ऐप के माध्यम से कृषकों के बैंक अकाउंट के आधार सीडिंग की जांच अवश्य किया जाय।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments