Thursday, March 12, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता और चाचा पर चलाई गोलियां, दोनों...

पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता और चाचा पर चलाई गोलियां, दोनों गंभीर रूप से घायल


आलापुर अंबेडकर नगर। थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जगदीशपुर कादीपुर में बीती मध्यरात्रि उस समय सनसनी फैल गई जब गोलियों की तड़तड़ाहट से रात्रि का सन्नाटा टूट गया। पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपने पिता और चाचा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना रात लगभग दो बजे की बताई जा रही है। ग्राम निवासी रामनरायन मौर्य पुत्र स्व. प्रहलाद मौर्य ने थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वे मुंबई में रहकर काम करते हैं और पांच दिन पूर्व ही घर आए थे। उनका अपनी पत्नी कंचन और बेटे प्रिंस मौर्य से पारिवारिक विवाद चल रहा है। पत्नी और बेटा इस समय मायके ग्राम अम्मरपुर, थाना बेवाना में रहते हैं। रामनरायन ने बताया कि बीती रात वे अपने भाई ओमनरायन मौर्य के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। तभी लगभग दो बजे अचानक फायरिंग की आवाज से नींद खुली। उन्होंने देखा कि उनका बेटा प्रिंस मौर्य उन पर गोली चला रहा है। चार गोलियां रामनरायन को और दो गोलियां उनके भाई ओमनरायन को लगीं। घटना के बाद परिजनों और पड़ोसियों की मदद से दोनों घायलों को एम्बुलेंस के जरिए जहांगीरगंज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल और बाद में मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। दोनों घायल वर्तमान में वहीं उपचाराधीन हैं। थानाध्यक्ष अक्षय कुमार पटेल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। आरोपी पुत्र प्रिंस मौर्य के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी तलाश जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रामनरायन और ओमनरायन, दोनों भाइयों ने दो-दो विवाह किए थे और दोनों ने अपनी-अपनी पत्नियों एवं बच्चों को अलग कर रखा था। पारिवारिक कलह को ही इस घटना की मुख्य वजह बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments