Wednesday, August 19, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशेयर ट्रेडिंग के नाम पर हुई 37.50 लाख की साइबर ठगी में...

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर हुई 37.50 लाख की साइबर ठगी में 6 लाख रुपये वापस, 10 लाख रुपये होल्ड


अयोध्या। थाना साइबर क्राइम जनपद अयोध्या ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश कराने के नाम पर हुई 37.50 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़ित को 6 लाख रुपये वापस कराए हैं। साथ ही अपराध से संबंधित 10 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में होल्ड कराए गए हैं, जिन्हें न्यायालय के आदेश के बाद पीड़ित के पक्ष में वापस कराया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित के साथ 1 अगस्त 2025 से 12 अगस्त 2025 के बीच शेयर ट्रेडिंग में निवेश कराने के नाम पर धोखाधड़ी की गई थी। इस संबंध में पीड़ित द्वारा थाना साइबर क्राइम में प्रार्थनापत्र दिया गया था, जिस पर अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान साइबर क्राइम थाना की टीम ने विभिन्न बैंक खातों का विश्लेषण करते हुए ठगी की गई धनराशि में से 6 लाख रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराए, जबकि 10 लाख रुपये साइबर ठगों के बैंक खातों में फ्रीज कराए गए। शेष धनराशि के संबंध में आवश्यक विधिक प्रक्रिया जारी है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद अरशद, कांस्टेबल पवन कुमार त्रिपाठी और कांस्टेबल गौरव चारग शामिल रहे।

अयोध्या पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहें। किसी भी अनजान कॉल, संदेश या लिंक पर भरोसा न करें तथा धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments