Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहैवेंस कैफ़े व फैमिली रेस्टोरेंट का हुआ उद्घाटन

हैवेंस कैफ़े व फैमिली रेस्टोरेंट का हुआ उद्घाटन

अयोध्या। देवकाली साकेत पुरी पेट्रोल पम्प के पास स्थित हैवेंस कैफ़े व फैमिली रेस्टोरेंट का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन भाजपा मेयर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। इस मौक़े पर रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर आशीष शुक्ला ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान साकेत महाविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, कनक भवन पुजारी विशाल पाराशर, खंड शिक्षा अधिकारी नवाबगंज चंद्रभूषण पाण्डेय, साकीपुर ग्राम प्रधान श्री जय सिंह, राजमणि शुक्ल, राजदत्त शुक्ल, अनिमेष सिंह प्रधान साकीपुर, मीडिया प्रभारी विधायक बीकापुर डाक्टर आशुतोष मिश्र, बटुक नाथ तिवारी भाजपा नेता, करुणापति मिश्रा, रजनीश मिश्रा, मनीष तिवारी, देवप्रकाश तिवारी, आशुतोष शुक्ल पीयूष दूबे, मनीष शुक्ल, आकाश शुक्ल विवेक सत्यम पाण्डेय शिवम पाण्डेय की उपस्थिति रही। प्रोपराइटर आशीष शुक्ला ने बताया आज हमारे हैवेन्स कैफ़े व फैमिलीं रेस्टोरेंट का उद्घाटन मेयर गिरीश पति त्रिपाठी के द्वारा किया गया उन्होंने हम सभी को अपना आशीर्वाद दिया।उ न्होंने कहा कि नियावा रिकाबगंज रोड पर हमारा रेस्टोरेंट्स था लेकिन राम पथ चौड़ीकरण के मार्ग में आने बाद उसे तोड़ दिया गया। इसलिए सकेतपुरी रोड मार्ग पर आज खोला गया है। आशीष शुक्ला ने कहां कि हमारे यहां होम डिलीवरी स्वीगी औऱ जोमैटो के माध्यम से दी जाएगी तथा साकेतपुरी के क्षेत्र में रहने वाले जो लोग है। उनको फ्री डिलीवरी की सुविधा दी जाएगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments