Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या बाढ़ क्षेत्र महोली प्रथम में स्वास्थ्य मेला कैंप, डेंगू के दो मरीज...

बाढ़ क्षेत्र महोली प्रथम में स्वास्थ्य मेला कैंप, डेंगू के दो मरीज मिले पॉजिटिव

0

अयोध्या। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल की ओर से मंगलवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम महोली प्रथम में स्वास्थ्य मेला कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान आसपास के ग्राम रामनगर धौराहरा और महोली प्रथम के ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें निःशुल्क दवाएँ भी उपलब्ध कराई गईं।

कैंप में चिकित्सक दल ने डेंगू, मलेरिया, बुखार, चर्म रोग, दस्त अन्य संक्रामक बीमारियों की जांच की। साथ ही ग्रामीणों को इन बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए और जागरूकता अभियान भी चलाया गया। आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को साफ-सफाई व सुरक्षित पेयजल के महत्व के बारे में जानकारी दी।

कैंप में कुल 35 ओपीडी और 21 रोगियों की जांच की गई। इनमें बुखार के 12, चर्म रोग के 9, दस्त के 5 और अन्य बीमारियों के 9 रोगी पाए गए। जांच के दौरान मलेरिया के 8, डेंगू के 10 और टाइफाइड के 3 रोगियों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें से डेंगू किट से 2 मरीज पॉजिटिव पाए गए। दोनों मरीजों को चिकित्सक डॉ. अनिल सिंह ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल रेफर किया, जहां उनकी विस्तृत जांच और उपचार होगा।

इस स्वास्थ्य मेले में डॉ. अनिल सिंह, फार्मासिस्ट राजकुमार सिंह, लैब टेक्नीशियन कल्याण त्रिपाठी, बीएचडब्ल्यू नीरज श्रीवास्तव, आशा कार्यकर्ता नीलम सिंह व मंजू सिंह तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजेंद्र पाल सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version