Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजगद्गुरु रामानंदाचार्य की अगुवाई में हवन, पूजन और दुग्धाभिषेक

जगद्गुरु रामानंदाचार्य की अगुवाई में हवन, पूजन और दुग्धाभिषेक


अयोध्या। राम घाट स्थित सीता राम निवास मंदिर में जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामाचार्य जी महाराज के नेतृत्व में भव्य धार्मिक आयोजन जारी है। इस आयोजन में प्रतिदिन हवन-पूजन, शिव जी का दुग्धाभिषेक और राम नाम संकीर्तन हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।

जगद्गुरु स्वामी श्री रामाचार्य जी महाराज ने कहा कि भगवान की भक्ति के साथ-साथ संत सेवा, गौ सेवा और विद्यार्थी सेवा भी जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने श्रद्धालुओं से इन सेवाओं में भाग लेने का आह्वान किया। सीता राम निवास मंदिर परिसर में इन आयोजनों के साथ-साथ संत सेवा, गौ सेवा, विद्यार्थी सेवा और श्रद्धालु सेवा जैसी गतिविधियाँ भी संचालित की जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments